IND-W vs AUS-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला जबाज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल अधिकार JioHotstar के पास हैं. फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ICC महिला विश्व कप 2025 के मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Where To Watch Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Live Telecast: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का एक बड़ा मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपना चौथा मुकाबला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और अपने पहले दो मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की थी. हालांकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जब दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की. यह हार भारतीय टीम के लिए एक झटका रही, लेकिन अब टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप मैच से पहले जानिए विशाखापत्तनम का मौसम और ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है. एलिसा हीली की अगुआई वाली टीम ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों से जीता था. श्रीलंका के खिलाफ दूसरा मुकाबला बिना गेंद फेंके रद्द हो गया. तीसरे मैच में उन्होंने पाकिस्तान को 107 रनों से पराजित कर अपनी ताकत का फिर से प्रदर्शन किया. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें हाल ही में सितंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने आई थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था. ऐसे में वर्ल्ड कप का यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक होने की पूरी संभावना है.

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 03:00 बजे से खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ICC महिला विश्व कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ICC महिला विश्व कप 2025 मैच का टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. क्रिकेट फैंस Star Sports के विभिन्न चैनलों पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ICC महिला विश्व कप 2025 की डिजिटल स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल अधिकार JioHotstar के पास हैं. फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ICC महिला विश्व कप 2025 के मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है. इस तरह, क्रिकेट प्रेमी ICC महिला विश्व कप 2025 के किसी भी मैच का मनोरंजन टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं.

Share Now

Tags

Alyssa Healy aus w vs ind w AUS W बनाम IND W Australia vs India Australia Women vs India Women Australia women's national cricket team Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Live Telecast Australia women’s national cricket team vs India women’s national cricket team ICC Women's Cricket World Cup ICC Women’s Cricket World Cup 2025 ICC महिला क्रिकेट विश्व कप ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 IND W vs AUS W IND W बनाम AUS W India India vs Australia India vs Australia Women India Women vs Australia Women India women's national cricket team India Women's National Cricket Team vs Australia Women's Cricket Team Where To Watch Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Live Telecast एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला संभावित प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम भारत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\