भारतीय टीम ने श्रीलंका को 51 रन से दी करारी शिकस्त

हरमनप्रीत ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये तथा युवा जेमिमा रोड्रिग्स (31 गेंदों पर 46 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 75 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Getty Images)

कातुनायके: कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को 51 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से जीती. हरमनप्रीत ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये तथा युवा जेमिमा रोड्रिग्स (31 गेंदों पर 46 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 75 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा.

यह साझेदारी टूटने के बाद हालांकि भारतीय पारी बिखर गयी और पूरी टीम 18.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गयी.  शशिकला सिरीवर्धने और इनोशी प्रियदर्शिनी ने तीन . तीन विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी जरूर दिलायी लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिये लक्ष्य काफी चुनौतीपूर्ण था. भारतीय गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और श्रीलंका की पूरी टीम को 17.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया.

श्रीलंका की तरफ से अनुष्का संजीवनी ने सर्वाधिक 29 रन बनाये. लेग स्पिनर पूनम यादव भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही. उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट लिये. आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (18 रन देकर दो) और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (14 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड