T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण- देखें तस्वीर

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बुधवार को भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण किया गया. टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में होना है जिसका फाइनल मैच 14 नवंबर को होगा। नई जर्सी का नाम आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोटर्स ने बिलियन चीयर्स जर्सी रखा है.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

 T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के लिए बुधवार को भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण किया गया. टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में होना है जिसका फाइनल मैच 14 नवंबर को होगा. नई जर्सी का नाम आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोटर्स ने बिलियन चीयर्स जर्सी रखा है.

एमपीएल स्पोटर्स ने बयान जारी कर कहा, "भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब प्रशंसकों को जर्सी पर यादगार बनाया गया है. शर्ट, को 'बिलियन चीयर्स जर्सी' का नाम दिया गया है. यह टीम इंडिया के लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन के रूप में भी कार्य करेगा. "यह भी पढ़े:India Squad For T20 World Cup: MS Dhoni होंगे मेंटर, क्या ये है BCCI का Mega Plan?

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "हम अपने प्रशंसकों का बहुत सम्मान करते हैं और यह आधिकारिक जर्सी को और भी खास बनाता है. डिजाइन काफी आकर्षक और अलग है. हम सभी नए रंगों को धारण करने, अपना खेल दिखाने और अपने कई अरब प्रशंसकों को गौरवान्वित करने के लिए रोमांचित हैं. "

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने नई जर्सी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में समर्थन प्राप्त है और इस जर्सी के माध्यम से उनके उत्साह और ऊर्जा का जश्न मनाने का कोई बेहतर तरीका नहीं है. यह निस्संदेह टीम को विश्व के टी20 चैम्पियन के रूप में उभरने की उनकी तलाश में आवश्यक समर्थन प्रदान करेगा. "जर्सी रिटेल स्टोर्स पर 1799 रूपये के मूल्य में उपलब्ध होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\