IPL: यहां पढ़ें आईपीएल में अबतक कितने रूपये कमाए हैं Mahendra Singh Dhoni ने, इस साल कितनी मिलेगी धन राशि

देश में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चूकी हैं. खबरों की माने तो आईपीएल 2021 की नीलामी का आयोजन 11 फरवरी को हो सकता है. वहीं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सभी टीमों को इससे पहले 21 जनवरी तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूचि जारी करने का आदेश दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2021: देश में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चूकी हैं. खबरों की माने तो आईपीएल 2021 (IPL 2021) की नीलामी का आयोजन 11 फरवरी को हो सकता है. वहीं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने सभी टीमों को इससे पहले 21 जनवरी तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूचि जारी करने का आदेश दिया है.

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस साल भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. धोनी को इस साल टीम द्वारा 15 करोड़ रूपये की धन राशि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही वह आईपीएल में 150 करोड़ रूपये की कमाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Year-Ender 2020: उतार-चढ़ाव वाला रहा है टीम इंडिया का सफर, धोनी के रिटायरमेंट से लेकर मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की पटकनी तक, पढ़े भारतीय क्रिकेट के लिए कैसा रहा साल 2020

गौरतलब हो कि धोनी को आईपीएल के पहले तीन सीजन के लिए 18 करोड़ रूपये मिले थे. इन तीनों सीजन में उन्हें पर साल क्रमशः छह-छह करोड़ रूपये दिए गए थे. इसके बाद उन्हें अगले तीन सीजन के लिए 24.84 करोड़ रूपये दिए गए. धोनी को इन तीनों सीजन के लिए क्रमशः 8.28- 8.28 करोड़ रूपये दिए गए.

इसके पश्चात् धोनी को आईपीएल 2014 एवं 15 में 10-10 करोड़ रूपये से ज्यादा की धन राशि प्राप्त हुई. धोनी को आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स की टीम के साथ जुड़ने पर भी इतनी ही धन राशि दी गई. धोनी पुणे की टीम के साथ दो साल तक बनें रहे, इस दौरान उन्हें कुल 25 करोड़ रूपये मिले. इसके अलावा उन्हें पिछले तीन सीजन चेन्नई की टीम के तरफ से 15-15 करोड़ रूपये दिए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट