IPL 2021 में Nicholas Pooran कई बार शून्य पर हुए आउट, बताया कारण

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने देश को लौट चूके हैं, वहीं जो खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ बचे हुए हैं वह भी जल्द ही अपने देश रवाना होने वाले हैं.

निकोलस पूरन (Photo Credits: Instagram/nicholaspooran)

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 14वां सीजन कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के स्थगित होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने देश को लौट चूके हैं, वहीं जो खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ बचे हुए हैं वह भी जल्द ही अपने देश रवाना होने वाले हैं.

इसी बीच 25 वर्षीय युवा विकेटकीपर कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने आईपीएल 2021 के पोस्टपोन होने और टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है. उन्होंने कहा है कि आईपीएल का रुकना दिल को तोड़ना वाला है, लेकिन ये मौजूदा वक्त को देखते हुए जरुरी था. पूरन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'टूर्नामेंट का सस्पेंशन और इसके पीछे का कारण दिल तोड़ने वाला है. जल्द मिलते हैं.'

यह भी पढ़ें- IPL 2021 में इन 5 खिलाड़ियों की रही धूम, लगाए सबसे अधिक छक्के-चौके

इसके अलावा उन्होंने तस्वीर के माध्यम से आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन की वजह के बारे में  बताया है कि, 'इस तस्वीर को अपने मोटिवेशन के लिए लगाकर रखुंगा ताकि बेहतरीन तरीके से दोबारा वापसी कर सकूं.'

बात करें आईपीएल 2021 में निकोलस पूरन के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इस सीजन पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए सात मैच खेलते हुए छह पारियों में महज 4.66 की एवरेज से 28 रन बनाए. आईपीएल 2021 में उनका स्ट्राइक रेट 84.84 का रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड