IPL 2021: Chris Woakes आईपीएल खेलने के लिए तैयार, लेकिन इस शर्त पर

अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचती है तो इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स इसके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को मिस करने के लिए तैयार हैं.

क्रिस वोक्स (Photo Credits: Instagram)

लंदन, 25 मार्च: अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचती है तो इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स इसके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को मिस करने के लिए तैयार हैं. वोक्स, जिन्होंने सितंबर 2020 से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और नवंबर 2015 के बाद से एक भी टी20 मैच नहीं खेला है ने कहा कि वह साल के अंत में टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में जगह बनाने का इरादा रखते हैं.

वोक्स ने समाचार पत्र द गार्जियन को बताया, अगर मैं दिल्ली के प्लेइंग इलेवन में नहीं हूं, तो मैं रिकी (दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग) और दूसरे लोगों से बात करूंगा. निश्चित रूप से मैं लॉर्डस में खेलना चाहता हूं, वहां मेरा रिकॉर्ड (11 रन पर 27 विकेट) है. साथ ही बल्ले से भी मेरा प्रदर्शन वहां अच्छा रहा है. 32 साल के वोक्स ने कहा कि आईपीएल के फाइनल में खेलने का मौका कुछ ऐसा नहीं है जिसे वह मिस करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: चेन्नई से मुंबई के लिए रवाना हुए MS Dhoni, दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े में है पहला मुकाबला

आईपीएल का फाइनल 30 मई को होना है जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट दो जून को लॉर्डस में शुरू होगा. वोक्स ने कहा, इंग्लैंड चाहता है कि हम आईपीएल में अपने क्षितिज को व्यापक बनाएं और अपने करियर के इस चरण में, इस तरह के अधिक अवसर सामने नहीं आएंगे. अगर इसका मतलब है कि एक टेस्ट में मैं नहीं खेलता हूं तो मैं तो मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं होगी. खिलाड़ी एक अजीब स्थिति में हैं. हालांकि, यह गर्मी बड़ी है और इसमें कई सीरीज होनी है. भारत के साथ होने वाली सीरीज भी इसमें शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड