IPL 2019: खिलाड़ियों के फिटनेस पर आईपीएल का असर पड़ना हुआ शुरू, दिल्ली का यह दिग्गज तेज गेंदबाज टुर्नामेंट से हुआ बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. सभी टीमें इस सीजन में लगभग अपने शुरूआती छः मैच खेल चुके हैं. इसी के साथ ही अब इस सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी सिलसिला जारी हो गया है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. सभी टीमें इस सीजन में लगभग अपने शुरूआती छः मैच खेल चुके हैं. इसी के साथ ही अब इस सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी सिलसिला जारी हो गया है. जी हां अन्य खिलाड़ियों की तरह अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के भी चोटिल होने की खबर सामने आ रहा है. बता दें कि पटेल को अपने दायीं बाहं में चोट आई है जिसके वजह से अब वह आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं.

बता दें कि हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने इस सीजन में सिर्फ दो मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ खेलते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में 40 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए थे. हर्षल पटेल के अलावा दिल्ली के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी है. जी हां दिल्ली के युवा ऑलराउंडर राहुल तेवटिया (Rahul Tewatia) का भी फिटनेस संदेह के घेरे में है.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को लगा बड़ा झटका, अहम मैचों से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उसके होम ग्राउंड ईडन गार्डन (Eden Gardens) में 12 अप्रैल को है. बता दें कि कोलकाता के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली ने सुपर ओवर मुकाबले में तीन रनों से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\