India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

भारतीय टीम में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा होता है, ऐसे में फैंस को एक और यादगार मैच की उम्मीद है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला श्रीलंका की सरजमीं पर खेला जा रहा है और दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं. इन 16 मैचों में से भारत ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में सफलता मिली है. आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन पाकिस्तान ने भी कई अहम मौकों पर भारत को कड़ी टक्कर दी है.

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R. Premadasa Stadium, Pitch Report)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है. यहां की आउटफील्ड तेज है, जिससे रन बनाने में मदद मिलती है. ओस भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs PAK Key Players To Watch Out): ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): सूर्यकुमार यादव और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर बेहद रोमांचक हो सकती है. वहीं बाबर आजम और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शादाब खान के बीच ऑलराउंड प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प रहेगी.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच 27वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले 27वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच 27वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs PAK T20 World Cup 27th Match Live Streaming In India)

भारत और पाकिस्तान के बीच 27वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फखर जमान.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.