India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने का शानदार मौका है. खास बात यह भी है कि यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह खिताबी मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने का शानदार मौका है. खास बात यह भी है कि यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम संतुलित नजर आ रही है और वह पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी भारत के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\