India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं.

भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में भारत पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में सम्मानजनक अंत की कोशिश करेगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा? ग्रुप A में टीम इंडिया की लय बरकरार रखने की चुनौती

भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से एकतरफा नजर आए, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम चौंका सकती है. नीदरलैंड्स के लिए यह मैच बड़े मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, वहीं भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. दूसरी ओर, नीदरलैंड्स पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबला हारने और अमेरिका से पराजय के बाद दबाव में है. हालांकि बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए मजबूती दे सकता है.

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NED T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. ये दोनों मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए बड़ी ताकत है. बड़े मैचों में उनका अनुभव टीम को बढ़त दिला सकता है.

ईशान किशन: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अगर वे अच्छी शुरुआत देते हैं तो भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है.

जसप्रीत बुमराह: डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. उनकी सटीक गेंदबाजी नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी.

स्कॉट एडवर्ड्स: नीदरलैंड्स के कप्तान और विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स टीम की बल्लेबाजी की धुरी हैं. अगर वे लंबी पारी खेलते हैं तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.

बास डी लीडे: ऑलराउंडर बास डी लीडे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं. भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन अहम हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NED 36th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ'डॉउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, रोएलोफ वैन डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

\