India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड ने सुपर-8 के चरण में कमाल का खेल दिखाया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Record And Milestone: इंग्लैंड को हराकर फाइनल की बर्थ कंफर्म करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड ने सुपर-8 के चरण में कमाल का खेल दिखाया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक मुकाबला हारी औ उसे 2 मैच में जीत मिली.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था. उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी (97 रन) खेली थी. ऐसे में उनसे एक और जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड को परेशान करना चाहेंगे. इंग्लैंड की टीम भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में उनसे इस बड़े मुकाबले में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट