क्रिकेट

Indian Cricketers On Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ज़ाहिर की खुशी, सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली ने दी बधाई

Indian Player: भारत के चंद्रयान 3 ने मून पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में कामयाब हो गई है. यह देशावासियों के लिए गौरव का क्षण है. वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ी चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंड होने का गवाह बने. टीम इंडिया के पूर्व और कई मौजूदा खिलाड़ियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी ज़ाहिर की.

Indian Cricketers On Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ज़ाहिर की खुशी, सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली ने दी बधाई
टीम इंडिया और चंद्रयान 3 (Photo Credits: Twitter)

Indian Cricketers On Chandrayaan 3 Landing: बुधवार को भारत (India) ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सुरक्षित लैंडिंग करवाई. आज यानी 23 अगस्तको चंद्रयान-3 ने शाम को 6:04 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहीं. इस लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर देखने को मिली. दूसरी तरफ, इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी भी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग से बेहद ही खुश नजर आए. पूर्व क्रिकेटर्स और मौजूदा क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कीं.

भारत के चंद्रयान 3 ने मून पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में कामयाब हो गई है. यह देशावासियों के लिए गौरव का क्षण है. वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ी चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंड होने का गवाह बने. दरअसल, फिलहाल टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर है. इस दौरान आयरलैंड में टीम इंडिया चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंड होने की गवाह बनी. Indian Cricket Team Watches Historic Moon Landing Virtually From Ireland: चंद्रयान 3 की कामयाबी की गवाह बनी टीम इंडिया, आयरलैंड से देखा पूरा नजारा

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम के तकरीबन सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ नजर आ रहे हैं.

लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर से लेकर मौजूदा क्रिकेटर्स विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमायर यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं.

पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा."

वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हमने कर दिखाया. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग. चंद्रयान-3.” इसके अलावा सहवाग ने इसरो और सभी लोगों को मुबारकबाद दी जिन्होंने खुद को इस ऐतिहासिक मिशन में झोंका. सहवाग ने आगे लिखा, “हम चांद पर हैं.”

इसके अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “वेल डन इंडिया!” इसके आगे उन्होंने इसरो और चंद्रयान-3 का हैशटैग भी उपयोग किया.

वहीं मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक क्षण पर खुशी जाहिर करते ट्वीट कर लिखा, “भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र. हम सभी के लिए गौरव का पल है और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए बधाई.”

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने इस पल को लेकर ट्वीट कर लिखा, “ऐतिहासिक! मेरे सभी भारतीय साथियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई! हमारे देश पर लगातार प्रगति और सफलता के लिए बहुत गर्व है.”

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने लिखा, “इतिहास. इसरो को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई.” इसी तरह से टीम के दूसरे स्टार स्पिनर युजी चहल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बधाई इसरो. हर भारतीय के लिए गर्व का पल. आपके समर्पण और दृढ़ता को सलाम.”

यहां देखिए रिएक्शन:

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).