INDC vs SAC WCL 2025 Live Toss & Scorecard: भारतीय चैंपियंस टीम ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारतीय चैंपियंस टीम के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. गतविजेता इंडिया चैंपियंस अपनी ट्रॉफी बचाने के अभियान में पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं.
India Champions vs South Africa Champions Match Scorecard: इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का मुकाबला 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें भारतीय चैंपियंस टीम के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. गतविजेता इंडिया चैंपियंस अपनी ट्रॉफी बचाने के अभियान में पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. पिछले साल टीम की कप्तानी करने वाले युवराज सिंह एक बार फिर टीम की अगुवाई कर रहे हैं और मैच से पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फील्डिंग ड्रिल्स भी करवाईं. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी भारतीय चैंपियंस, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडिया चैंपियंस: इंडिया चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, अभिमन्यु मिथुन, पीयूष चावला, विनय कुमार
साउथ अफ्रीका चैंपियंस: हाशिम अमला, मोर्ने वान विक (डब्ल्यू), एबी डिविलियर्स (सी), जे जे स्मट्स, सारेल एर्वी, जीन-पॉल डुमिनी, जैक्स रूडोल्फ, वेन पार्नेल, हार्डस विलोजेन, डुआन ओलिवियर, आरोन फांगिसो
इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड
भारत में इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी पर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं. भारतीय दर्शक इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से इस मुकाबले को कहीं से भी लाइव देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

