Indian Batsman With Most ODI Runs In Australia: इन भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारुओं की नाक में किया दम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. रोहित शर्मा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 19 वनडे मैचों में 990 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने चार शतक जड़े हैं, जिनमें से सबसे यादगार पारी पर्थ (2016) में आई थी, जब रोहित शर्मा ने 163 गेंदों पर नाबाद 171 रन ठोके थे.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि शुभमन गिल के लिए कप्तान के तौर पर अपनी पहली बड़ी परीक्षा भी होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 18th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो वनडे में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी. शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, इस सीरीज में जितनी परीक्षा गिल की होगी, उतनी ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की होगी.

ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रोहित शर्मा सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले भारती. बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 19 मैचों में 90.99 की स्ट्राइक रेट और 58.23 की औसत से 990 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने चार शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने रोहित शर्मा से एक मैच कम खेला है, लेकिन औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित शर्मा से अधिक पीछे नहीं है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 18 वनडे में 47.17 की औसत और 88.71 की स्ट्राइक रेट से 802 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने दो शतक और चार अर्द्धशतक लगाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर सचिन तेंदुलकर, चौथे पर महेंद्र सिंह धोनी और पांचवें पर शिखर धवन हैं.

ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
रोहित शर्मा 19 990 58.23 4
विराट कोहली 18 802 47.17 3
सचिन तेंदुलकर 25 740 30.83 1
महेंद्र सिंह धोनी 21 684 45.60 0
शिखर धवन 14 517 36.92 1
सुनील गावस्कर 13 456 41.52 0
कृष्णम्माचारी श्रीकांत 15 379 27.07 0
गौतम गंभीर 10 350 35.00 1
राहुल द्रविड़ 10 337 33.70 0
दिलीप वेंगेसकर 11 337 37.44 0

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. रोहित शर्मा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 19 वनडे मैचों में 990 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने चार शतक जड़े हैं, जिनमें से सबसे यादगार पारी पर्थ (2016) में आई थी, जब रोहित शर्मा ने 163 गेंदों पर नाबाद 171 रन ठोके थे.

इसके अलावा रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 19 मैचों में 58.23 की शानदार औसत से 990 रन बनाए और 29 छक्के जड़े, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का बेस्ट रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने जनवरी 2016 की पांच मैचों की सीरीज में 441 रन बनाकर इतिहास रच दिया था.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल (AUS vs IND ODI Series Schedule)

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा. जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. वहीं 25 अक्टूबर को सिडनी में सीरीज का आखिरी मैच होगा. वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI IND vs AUS ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad IND vs AUS ODI Head To Head Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs australia odi 2025 squad India vs Australia ODI Stats India's Rohit Sharma to be replaced by Shubman Gill as ODI captain indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma Rohit Sharma captaincy record Rohit Sharma captaincy record In ODI Rohit Sharma captaincy record In T20I Rohit Sharma ODI Stats Againts Australia Rohit Sharma ODI Stats in Australia Rohit Sharma Retirement ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

\