IND-W vs SA-W T20 World Cup 2026 18th Match Preview: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि अप्रैल 2026 में खेली गई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4-1 से हराया था.
India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 18th Match Preview Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें: IND-W vs SA-W T20 World Cup 2026 18th Match Manchester Weather Update: मैनचेस्टर में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND-W vs SA-W Head To Head)
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि अप्रैल 2026 में खेली गई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4-1 से हराया था.
भारतीय टीम अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं दीप्ति शर्मा ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल टीम की अहम कड़ी होंगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉरा वोल्वार्ड्ट, मरिजाने कप्प, सुने लुस और एनेरी डर्कसेन के दम पर भारतीय टीम को चुनौती देने उतरेगी.
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Old Trafford Stadium Pitch Report)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सावधानी बरतनी होगी. एक बार बल्लेबाज के सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 154 से 164 रन के बीच रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs SA-W Key Players To Watch Out): भारत के लिए हरमनप्रीत कौर, शफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से लॉरा वोल्वार्ड्ट, मरिजाने कप्प और नॉनकुलुलेको म्लाबा अहम भूमिका निभा सकती हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): हरमनप्रीत कौर और शबनिम इस्माइल के बीच की टक्कर काफी रोमांचक हो सकती है. वहीं शफाली वर्मा और नॉनकुलुलेको म्लाबा के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा लॉरा वोल्वार्ड्ट और श्री चरणी की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND-W vs SA-W Match Date And Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND-W vs SA-W Live TV Channel Telecast In India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. क्रिकेट फैंस विभिन्न भाषाओं में मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND-W vs SA-W Match Live Streaming In India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच का आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs SA-W Playing XI Prediction)
भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड और नंदनी शर्मा.
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मरिजाने कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.
नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीकी महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.