India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और श्री चरणी अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी और हसिनी परेरा जैसी बल्लेबाज हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND-W vs SL-W) के बीच महिला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला जापान के निश्शिन (Nisshin) स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Kōrogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) की अगुवाई वाली श्रीलंका महिला टीम इतिहास रचने की कोशिश करेगी. हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था, जिससे टीम इंडिया के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त भी होगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशियन गेम्स फाइनल? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs SL-W Women's Asian Games Final Playing XI)

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Match Scorecard)

महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 26 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और श्री चरणी अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी और हसिनी परेरा जैसी बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में सुगंडिका कुमारी, चमुदी प्रभोदा और काव्या कविंदी टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगी.

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाज यदि शुरुआती चुनौती पार कर लें तो इस विकेट पर अच्छे रन बना सकते हैं. स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में प्रभावी साबित हो सकते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 139 रन रहा है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्ले और गेंद के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस महिला एशियन गेम्स 2026 फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now