India Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीती है श्रीलंका महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के बाद यह पहली सीरीज है.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 1st T20I Match Key Players To Watch: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 21 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम इस सीरीज़ के जरिए साल का शानदार अंत करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम नए संयोजन के साथ खुद को स्थापित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीती है श्रीलंका महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के बाद यह पहली सीरीज है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में है. दूसरी तरफ श्रीलंका अपने कप्तान चमारी अथापट्टू और कविशा दिलहारी पर ज्यादा निर्भर करती है.

भारतीय महिला टीम का टी20 प्रारूप में हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. 2024 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18 मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. बल्लेबाज़ी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेंगी, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर से नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जबकि श्रे चरणी मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W Head To Head)

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर (IND W vs SA W Key Players To Watch)

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहीं हैं. हरमनप्रीत कौर ने मैनचेस्टर में तीन मुकाबलों में 209 रन बनाई हैं. इस दौरान हरमनप्रीत कौर की औसत 84.00 और स्ट्राइक रेट 77.30 की रहीं हैं.

शैफाली वर्मा (Shafali Verma): टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. शैफाली वर्मा ने पिछले दो मैचों में 72 रन बनाई हैं. इस दौरान शैफाली वर्मा की औसत 36.00 रहीं हैं और स्ट्राइक रेट 73.84 की हैं.

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma): टीम इंडिया की दिग्गज आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 वनडे मैचों में 30.87 की औसत और 62.53 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाई हैं. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 20 विकेट भी लिए हैं.

कविशा दिलहारी (Kavisha Dilhari): श्रीलंका की अनुभवी बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने पिछले 10 मैचों में 36.6 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 366 रन बनाई हैं. कविशा दिलहारी की क्लास बल्लेबाजी और कप्तानी टीम के लिए बेहद अहम होगी.

हर्षिता समरविक्रमा (Harshitha Samarawickrama): श्रीलंका की विस्फोटक बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा ने पिछले 10 मैचों में 35.56 की औसत और 159.2 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं. अगर हर्षिता समरविक्रमा अपने विस्फोटक अंदाज में खेलती हैं, तो श्रीलंका की टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.

चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu): श्रीलंका की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर चमारी अथापथु ने पिछले 8 मुकाबलों में 6.19 की किफायती इकॉनमी और 17.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम की हैं. चमारी अथापथु की स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 1st T20I Playing XI Prediction )

टीम इंडिया: शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़.

श्रीलंका: चमारी अथापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, निलक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, इमेशा दुलानी, इनोका राणावीरा, रश्मिका सेवंदी, माल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विशाखापत्तनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\