India Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: दुबई में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता टॉस,पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

महिला एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महिला टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 9th Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND W vs PAK W) के बीच महिला एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 5 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं फातिमा सना (Fatima Sana) की अगुवाई वाली पाकिस्तान महिला टीम इस मुकाबले को जीतकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के इस महामुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Pakistan Women Asia Cup 2026 9th Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs PAK W Playing XI)

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team Live Scorecard)

महिला एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महिला टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, एनआर श्री चरणी और क्रांति गौड़ अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान महिला टीम के पास मुनीबा अली, फातिमा सना, तुबा हसन और नशरा संधू जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच मौजूदा टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को लगातार सफलता मिली है और लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है. ऐसे में टॉस और शुरुआती ओवर इस मुकाबले में बेहद अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now