India Women vs England Women, 1st ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला के बीच अब तक कुल 19 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मैचों में इंग्लैंड महिला टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम ने 7 मुकाबलों में बाज़ी मारी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 17 सितंबर 2007 को खेला गया था और अब तक के इस सफर में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद दिलचस्प रही है.
England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में खेला जा रहा हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. पांच मैचों की इस रोमांचक श्रृंखला में भारत ने 3-2 से जीत हासिल की, जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली सीरीज़ जीत है. इस जीत ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है और अब वह एकदिवसीय सीरीज़ में भी उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ में 3-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का मनोबल और भी ऊंचा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: England Women vs India Women, 1st ODI Match 2025 Southampton Pitch Report: साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या टीम इंडिया के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें द रोज़ बाउल की पिच रिपोर्ट
इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
🚨 Toss Update 🚨
England win the toss and elect to bat in the 1st ODI.
Updates ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/Vd6spaeTv9
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
First ODI time 😍
New series, let's do this 👊 pic.twitter.com/XYFB9UJLmK
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2025
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैम्ब, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल.
A look at #TeamIndia's Playing XI for the 1st ODI 🙌
Updates ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND pic.twitter.com/Yh8h8oZYlm
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025
टीम इंडिया: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला के बीच अब तक कुल 19 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मैचों में इंग्लैंड महिला टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम ने 7 मुकाबलों में बाज़ी मारी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 17 सितंबर 2007 को खेला गया था और अब तक के इस सफर में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद दिलचस्प रही है.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

