India vs Zimbabwe T20I Series Live Streaming: हो जाइए टेंशन फ्री! स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं, बल्कि इस चैनल पर LIVE देखें भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस दौरे पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा.

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How To Watch Zimbabwe National Cricket Team vs India National Cricket Team T20I Series 2026 Live Streaming In India: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 23 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज की उम्मीद है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे, जबकि जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) करेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe T20I Series 2026: कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच, शाम सात और साढ़े सात भूल जाइए, नोट कीजिए सही वक्त

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस दौरे पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा. ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर भी होंगी कि मुकाबले का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है.

भारत में किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच?

टीम इंडिया के अधिकांश मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होते हैं. हालांकि इस बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीनों टी20 मुकाबलों का टीवी प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर किया जाएगा. अच्छी बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है, इसलिए दर्शक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

किस ऐप पर होगी भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में इस टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और सोनी लिव (Sony LIV) पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी. ऐसे में मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला देखने के लिए फैंस को FanCode का पास या सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा. सीरीज के बाकी दोनों मुकाबले भी इसी समय खेले जाएंगे.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

1 23 जुलाई 2026 पहला टी20 हरारे शाम 4:30 बजे

2 25 जुलाई 2026 दूसरा टी20 हरारे शाम 4:30 बजे

3 26 जुलाई 2026 तीसरा टी20 हरारे शाम 4:30 बजे

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now