India vs West Indies ODI Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने दलों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में एक बार फिर दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप संभालेंगे.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: आज क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत कई खेलों में एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने दलों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में एक बार फिर दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप संभालेंगे. ऐसे में आइए इस सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी. ऐसे में श्रेयस अय्यर सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. श्रेयस अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह भी जापान में टीम के साथ होंगे. ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हुई है. ऋतुराज गायकवाड़ को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर के एशियाई खेलों में व्यस्त होने के कारण ऋतुराज गायकवाड़ को मिडिल आर्डर में मौका मिलने की संभावना है.

वहीं, ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. ऋषभ पंत वनडे टीम में जगह नहीं बना सके. ऋषभ पंत अब इरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे. ऋषभ पंत काफी समय से वनडे टीम से बाहर हैं. दूसरी तरफ, जॉन कैंपबेल वेस्टइंडीज की टीम में लौट आए हैं. वहीं, कीम ऑगस्टे सर्जरी के कारण नहीं चुने गए हैं और उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है. अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर और स्टार शिमरॉन हेटमायर को आराम दिया गया है.

ऐसा है सीरीज का पूरा कार्यक्रम (IND vs WI ODI Series 2026 Full Schedule)

वेस्टइंडीज टीम 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेलेगी. इस सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 6 अक्टूबर से लखनऊ से शुरू होगी. सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर में 2 बजे शुरू होंगे. इन सभी मुकाबलों का प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए किया जाएगा.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI ODI Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 142 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया को 72 मुकाबलों में जीत मिली है. वेस्टइंडीज ने 64 मैच अपने नाम किए हैं. चार मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. दो मैच टाई पर समाप्त हुए हैं. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी पांच वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने चार मैचों में जीत दर्ज की है. एक मैच में ही वेस्टइंडीज को सफलता मिल पाई है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल और नमन धीर.

वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अलजारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, और जेडन सील्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा टॉप पर, एमएस धोनी-विराट विराट भी सूची में शामिल

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े टीम स्कोर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर रोहित शर्मा तक ने खेली यादगार पारियां

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में इन भारतीय बल्लेबाजों में मचाया तांडव, खेले हैं सबसे बड़ी पारी; इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है ऐतिहासिक रिकॉर्ड