Ind vs WI: कप्तान विराट कोहली पांचवे वनडे में इन दिग्गज खिलाडयों के साथ मैदान में उतर सकते हैं

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ जारी पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-1 की लीड बनाये हुए है. वहीं इस श्रृंखला का आखिरी पांचवा मैंच भारत के तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा. इस मैच को जितने के लिए दोनों ही टीमें एड़ी चोटी की जोर लगाएंगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: IANS)

Ind vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ जारी पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-1 की लीड बनाये हुए है. वहीं इस श्रृंखला का आखिरी पांचवा मैंच भारत के तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा. इस मैच को जितने के लिए दोनों ही टीमें एड़ी चोटी की जोर लगाएंगी. जहां भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में इस सीरिज को जीतने के इरादे से उतरेगी वहीं कैरिबियाई खिलाड़ी इस मैच को जीतकर इस श्रृंखला में बराबरी करने के मकसद से उतरेगी.

भारत ने सोमवार को ब्रेब्रॉन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से करारी मात दी थी. इस मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुआयना कराया था, और मध्यक्रम में अंबाती रायडू ने जबरदस्त हाथ दिखाए थे. निचले क्रम में हरफमौला खिलाड़ी केदार जाधव के टीम से जुड़ने से भारतीय टीम को बल्लेबाजी और एक अतरिक्त गेंदबाजी का फायदा मिला है. यह भी पढ़ें-महेंद्र सिंह धोनी को T-20 सीरिज से बाहर करने के फैसले का इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने किया समर्थन

भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुनेश्वर कुमार के कंधो पर होगी. वहीं पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए युवा गेंदबाज खलील अहमद को टीम में बरक़रार रखा जा सकता है. स्पिन गेंदबाजी का जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा के कंधो पर होगी. कप्तान कोहली पिछले मैच के विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ फिर से मैदान पर उतर सकते हैं.

संभावित प्लेइंग एलेवेन खिलाड़ी- रोहित शर्मा ( उप कप्तान ), शिखर धवन, विराट कोहली ( कप्तान ), अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी ( विकेट कीपर ), केदार जाधव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह, भुनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा और 12वें खिलाड़ी के रूप में यजुवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर