WI 173/8 in 20 Overs (Target 240/3) | India vs West Indies 3rd T20I 2019 Live Score Update: के एल राहुल को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण शाम सात बजे से किया जाएगा, वहीं दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में 6:30 बजे आएंगे.

11 Dec, 23:15 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि राहुल ने आज भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए महज 56 गेदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 91 रन की उम्दा पारी खेली.

11 Dec, 23:13 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 67 रन से मात देते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. बता दें कि भारत द्वारा दिए गए 241 रन के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

11 Dec, 22:25 (IST)

भारत द्वारा दिए गए 241 रन के लक्ष्य के जवाब में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने 15 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं. टीम को अब भी जीत के लिए 30 गेंद में 100 रन की जरूरत है.

11 Dec, 22:24 (IST)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को 68 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट करते हुए भारत को 6वीं सफलता दिला दिला है. बता दें कि पोलार्ड ने आज 38 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली.

11 Dec, 22:16 (IST)

भारत के लिए 14वां ओवर कुलदीप यादव ने डाला. कुलदीप यादव के इस ओवर में विपक्षीय टीम ने दो छक्के, एक चौके और एक सिंगल की मदद से कुल 17 रन बनाए. टीम को अब भी जीत के लिए 36 गेंद में 117 रन की जरूरत है.

11 Dec, 22:11 (IST)

भारत के लिए 13वां ओवर शिवम दुबे ने डाला. दुबे के इस ओवर में विपक्षीय टीम महज दो रन बना सकी. टीम को अब भी जीत के लिए 42 गेदों में 134 रन की जरूरत है.

11 Dec, 22:08 (IST)

वेस्टइंडीज की टीम 12 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर मैदान में जीत के लिए संघर्ष कर रही है. टीम को अब भी जीत के लिए 48 गेंद में 136 रन की जरूरत है. टीम के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड 35 और हेडन वॉल्श जूनियर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11 Dec, 22:03 (IST)

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने जेसन होल्डर को पवेलियन लौटाते हुए टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिला दी है. बता दें कि होल्डर ने आज पांच गेदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 8 रन की पारी खेली.

11 Dec, 22:00 (IST)

भारत के लिए 11वां ओवर मोहम्मद शमी ने डाला. शमी के इस ओवर में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने एक डबल और चार सिंगल की मदद से कुल छह रन बटोरे. टीम को अब भी जीत के लिए 54 गेदों में 138 रन की जरूरत है.

11 Dec, 21:53 (IST)

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हेटमायर को 41 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटाते हुए टीम को चौथी सफलता दिला दी है. बता दें कि हेटमायर ने आज 24 गेदों का सामना करते हुए एक चौके और पांच छक्के की मदद से 41 रन तेजतर्रार पारी खेली.

Read more


India vs West Indies 3rd T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण शाम सात बजे से किया जाएगा, वहीं दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में 6:30 बजे आएंगे. दोनों टीमों के बीच खेले जानें वाला यह मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स (Star Sports 1 And Star Sports 3) पर देख सकते हैं. हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है.

बता दें कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मेहमान टीम को हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में छह विकेट से मात दी थी, वहीं मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने दूसरे T20 मुकाबले में पलटवार करते हुए आठ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में मेजबान टीम को आठ विकेट से करारी मात दी थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें