India vs West Indies 2nd T20I 2019: T20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनें 'सिक्सर किंग'
भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अपना दूसरा छक्का लगाते ही इतिहास रच दिया है. जी हां शर्मा अब T20 क्रिकेट मुकाबले में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था.
India vs West Indies 2nd T20I 2019: भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अपना दूसरा छक्का लगाते ही इतिहास रच दिया है. जी हां शर्मा अब T20 क्रिकेट मुकाबले में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम था.
बता दें कि रोहित शर्मा के नाम अब 96 मैचों में कुल 107 छक्के हो गए हैं, वहीं पूर्व कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाए थे तो वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) हैं. गप्टिल ने अब तक 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं.
Most sixes in T20Is:
106* ROHIT
105 Gayle
103 Guptill
92 Munro
91 McCullum#IndvWI
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) August 4, 2019
यह भी पढ़ें- Ind vs WI 1st T20I 2019: पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात
रोहित शर्मा 51 गेदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 67 रन बनाकर ओशेन थॉमस की गेंद पर शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट हुए. इससे पहले उन्होंने आज मात्र 40 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने T20 करियर का 17वां अर्धशतक भी पूरा किया.
FIFTY!
Rohit Sharma brings up his 17th T20I half-century off 40 deliveries.#TeamIndia 85/1 after 10.4 overs pic.twitter.com/lF5vA3qnLH
— BCCI (@BCCI) August 4, 2019
भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन है. मैदान में कप्तान विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 01 रन बनाकर खेल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

