IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी, वनडे क्रिकेट करियर का जड़ा 42वां शतक

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में आज क्वींस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) मैदान में लंबे समय के अंतराल के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 42वां शतक पूरा कर लिया है.

विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

India vs West Indies 2nd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में आज क्वींस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) मैदान में लंबे समय के अंतराल के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 42वां शतक पूरा कर लिया है.

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 112 गेदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्के लगाए. फिलहाल कोहली 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ मैदान पर युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 41 गेदों में 4 चौके की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन है.

भारतीय टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2, उपकप्तान रोहित शर्मा 18 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 20 हैं. यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट कोहली ने जावेद मियांदाद के वर्षो पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

वहीं वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम के लिए शेल्डन कॉटरेल, कार्लोस ब्रैथवेट और रोस्टन चेज ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए हैं. टीम के लिए तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने अब तक अपने 5 ओवरों के स्पेल में मात्र 16 रन खर्च करते हुए 1 सफलता प्राप्त की है.

बता दें कि भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गयाना में बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड