IND vs WI 1st T20I 2019: वेस्टइंडीज को मात देनें के लिए टीम इंडिया ने हैदराबाद में अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, देखें वीडियो
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की T20 श्रृंखला का शुरुआत छह दिसंबर यानि कल से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
India vs West Indies 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की T20 श्रृंखला का शुरुआत छह दिसंबर यानि कल से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आगामी मैच के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच चुकी है और आगामी सीरीज के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रही है.
इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में फास्ट रनिंग की. जी हां भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी पहले मैदान में लेटे हुए नजर आते हैं उसके बाद अचानक सभी खिलाड़ी उठकर तेजी से भागते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं. खिलाड़ियों ने इस दौरान कई और अन्य तरीकों से भी रनिंग प्रैक्टिस की.
What's with #TeamIndia's new training drill? 🤔🤔 pic.twitter.com/4Z04DOvRIi
— BCCI (@BCCI) December 4, 2019
बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आयोजित होने वाला था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इस मैच को हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिया गया. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आठ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में और तीसरा मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

