Ind vs WI 1st T20I 2019: पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज अमेरिका के तटीय शहर फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 16 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मात देते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज अमेरिका (America) के तटीय शहर फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 16 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मात देते हुए इस टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बना ली है.

बता दें कि आज भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन का लक्ष्य रखा था. टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज केरन पोलार्ड ने सर्वाधिक 49 रन की पारी खेली. वहीं भारतीय टीम के लिए अपने पहला मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 1st T20I 2019: भारतीय गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हुए कैरेबियन बल्लेबाज, टीम इंडिया को मिला 96 रन का लक्ष्य

वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में प्राप्त कर लिया. टीम के लिए शिखर धवन ने 01, रोहित शर्मा ने 24, कप्तान विराट कोहली ने 19, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 0, मनीष पांडे ने 19, क्रूणाल पांड्या ने 12, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 08 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 10 रन बनाए.

वेस्टइंडीज के लिए आज स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 14 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए. नरेन के अलावा शेल्डन कोटरेल और कीमो पॉल ने भी क्रमशः 2-2 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड