क्रिकेट

Ind vs WI 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले T20 मैच के दौरान हो सकती है बारिश

भारतीय समयानुसार ये मैच जहां रात 8 बजे शुरू होगा, वहीं स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. मौसम वेबसाइट्स के अनुसार भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 मैच के दौरान बारिश होने की भी संभावना है. माना जा रहा है कि फ्लोरिडा में सुबह बारिश हो सकती है. वहीं मैच के दौरान भी बारिश देखने को मिल सकती है.

Ind vs WI 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले T20 मैच के दौरान हो सकती है बारिश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs West Indies 1st T20I 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में मिली निराशा के बाद भारतीय टीम एक बार फिर नए जोश के साथ कैरेबियाई दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज यानि शनिवार को अमेरिका (America) के तटीय शहर फ्लोरिडा (Florida) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार ये मैच जहां रात 8 बजे शुरू होगा, वहीं स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. मौसम वेबसाइट्स के अनुसार भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 मैच के दौरान बारिश होने की भी संभावना है. माना जा रहा है कि फ्लोरिडा में सुबह बारिश हो सकती है. वहीं मैच के दौरान भी बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming and Score India vs West Indies 1st T-20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2019 के पहले T20 मैच को आप Sony Liv पर देख सकते हैं लाइव

बता दें कि आज के मैच में भारतीय टीम में जहां कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे स्टार खिलाड़ी हैं वहीं विपक्षीय टीम में शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, और कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में क्रिकेट दिग्गज संभावना जता रहे हैं कि अगर आज मैच के दौरान बारिश ने खलल नहीं डाला तो मैच बेहद रोमांचक साबित होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).