IND vs WI 1st ODI 2019: शिमरोन हेटमायर और शाई होप का शानदार शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से किया पराजित

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आज मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

शिमरन हेटमायर (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 1st ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई (Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आज मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज के लिए आज मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 गेदों में 11 चौके और सात छक्के की मदद से 139 रन की बेहतरीन पारी खेली.

शिमरोन हेटमायर के अलावा वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 151 गेदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की जिम्मेदाराना पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सलामी बल्लेबाज सुनील एम्ब्रिस ने आठ गेंद में दो चौके की मदद से नौ और निकोलस पूरन ने 23 गेंद में चार चौके की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली. भारत के लिए आज तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद शमी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI 2019: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की उम्दा बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने बनाया 287 रन

इससे पहले आज वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. टीम के लिए आज मध्यक्रम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का पहला अर्द्धशतक लगाया. पंत ने आज 69 गेदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली.

ऋषभ पंत के अलावा टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलाव उपकप्तान रोहित शर्मा ने 56 गेंद में छह चौके की मदद से 36, के एल राहुल ने 15 गेंद में एक चौके की मदद से छह, कप्तान विराट कोहली ने चार गेंद में एक चौके की मदद से चार, केदार जाधव ने 35 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40, रवींद्र जडेजा ने 21 गेंद में दो चौके की मदद से 21, शिवम दुबे ने छह गेंद में एक चौके की मदद से नौ, दीपक चाहर ने आठ गेंद में सात और कुलदीप यादव ने एक गेंद में 0 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I 2019: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को मुंबई में 67 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

मेहमान टीम वेस्टइंडीज के लिए आज तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल, अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इन खिलाड़ियों के अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक सफलता प्राप्त की. रॉस्टन चेस ने रवींद्र जडेजा को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\