India vs UAE T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात का प्रदर्शन, मैच से पहले जानें दोनो टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने इस बार एशिया कप में पहुंची है.

भारत बनाम यूएई (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, Asia Cup 2025 2nd Match: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं यूएई (UAE) जैसी टीम को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहें हैं. जबकि, टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs UAE, T20 Asia Cup 2025 Channel Numbers: आज टीम इंडिया और यूएई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसे DTH चैनल नंबरों पर LIVE देखें, मोबाइल पर ऐसे उठाए स्ट्रीमिंग का लुफ्त

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड (India vs UAE T20I Head to Head)

टीम इंडिया और यूएई के बीच अबतक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था. यह मैच साल 2016 एशिया कप में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. आज के मुकाबले में यूएई की टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी.

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने इस बार एशिया कप में पहुंची है, जिनके लिए भी बतौर कप्तान ये काफी बड़ा टूर्नामेंट रहने वाला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs UAE 2nd T20I Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

यूएई (UAE Likely Playing XI): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद जवादुल्लाह/सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड