India vs UAE 2nd Match, Asia Cup 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने इस बार एशिया कप में पहुंची है, जिनके लिए भी बतौर कप्तान ये काफी बड़ा टूर्नामेंट रहने वाला है.

भारत बनाम यूएई (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, Asia Cup 2025 2nd Match Live Toss And Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं यूएई (UAE) जैसी टीम को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहें हैं. जबकि, टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs UAE 2nd T20I Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs UAE 2nd T20I Playing XI Update)

टीम इंडिया (IND Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE Playing XI): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Scorecard)

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने इस बार एशिया कप में पहुंची है, जिनके लिए भी बतौर कप्तान ये काफी बड़ा टूर्नामेंट रहने वाला है.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड