India vs Sri Lanka XI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका XI वॉर्मअप मैच? जानें समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स
भारत ने करीब 9 साल बाद किसी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया है. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था. खास बात यह है कि पिछले 18 वर्षों में भारत श्रीलंका के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है.
India vs Sri Lanka XI Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है, जहां 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज से पहले टीम इंडिया 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी. पहले इस मुकाबले को चार दिवसीय रखा गया था, लेकिन बाद में इसकी अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई. यह मुकाबला खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका देगा. यह भी पढ़ें: IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे पर बड़े रिकॉर्ड्स की दहलीज पर भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल-केएल राहुल बना सकते हैं इतिहास
भारत ने करीब 9 साल बाद किसी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया है. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था. खास बात यह है कि पिछले 18 वर्षों में भारत श्रीलंका के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है.
सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका रवाना होने से पहले विशेष ट्रेनिंग भी की थी. अब यह वॉर्मअप मुकाबला खिलाड़ियों की तैयारियों की असली परीक्षा माना जा रहा है.
भारत बनाम श्रीलंका XI वॉर्मअप मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका XI के बीच वॉर्मअप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. यह मैच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा.
भारत बनाम श्रीलंका XI वॉर्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और श्रीलंका XI के बीच खेले जाने वाले इस वॉर्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध होगी. वहीं, मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के विभिन्न टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. पिछले 10 टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो भारत ने 8 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.
भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जूरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2026 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

