India vs Sri Lanka Test Series Live Streaming: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज कब, कहां और कैसे देखें? जानें टीवी टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)
How To Watch Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026 Live Streaming In India: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें 'जड्डू' का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं पूरी जानकारी.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच
तारीख
स्थान
समय (IST)
पहला टेस्ट
15-19 अगस्त 2026
गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल
सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट
23-27 अगस्त 2026
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो
सुबह 10:00 बजे
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैचों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.
Sony Sports Ten 1 – अंग्रेजी कमेंट्री
Sony Sports Ten 3 – हिंदी कमेंट्री
Sony Sports Ten 4 – तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में इस टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए यूजर्स को Sony LIV का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
क्या फ्री में देख सकते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच?
जी हां. भारतीय दर्शक DD Sports पर भी इस टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं. DD Free Dish यूजर्स के लिए मैच का प्रसारण उपलब्ध रहेगा, जिससे फैंस बिना अतिरिक्त शुल्क के मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
WTC 2025-27 के लिहाज से अहम होगी सीरीज
भारत के लिए यह सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं, बल्कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाने का भी शानदार मौका होगी. शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया श्रीलंका में जीत दर्ज कर फाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी.