India vs Sri Lanka Test Series 2026: टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका दौरे पर कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? आंकड़े बताते हैं भारत का दबदबा
भारत का श्रीलंका में हालिया रिकॉर्ड शानदार जरूर है, लेकिन इस बार दांव कहीं बड़ा है. WTC 2025-27 की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने पिछले रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए श्रीलंका में लगातार छठी टेस्ट जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series Live Streaming: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज कब, कहां और कैसे देखें? जानें टीवी टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का लक्ष्य सिर्फ सीरीज जीतना ही नहीं, बल्कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना भी होगा. श्रीलंका की सरजमीं पर भारत का हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम इस बार भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.
श्रीलंका में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट हेड-टू-हेड
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने श्रीलंका की सरजमीं पर अब तक 24 टेस्ट खेले हैं. श्रीलंका में खेलते हुए भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने नौ मुकाबलों में जीत दर्ज की है और सात में शिकस्त का सामना किया है. इस बीच आठ टेस्ट ड्रॉ रहे थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 5 टेस्ट में हराया है. बता दें कि श्रीलंका ने साल 2015 में टीम इंडिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट जीता था. ऐसे में भारतीय टीम अपने इस वर्चस्व को बरकरार रखना चाहेगी.
मैच
भारत जीता
श्रीलंका जीता
ड्रॉ
24
9
7
8
भारत ने श्रीलंका में खेले अपने पिछले पांचों टेस्ट मैच जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने अपने घर में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट 2015 में जीता था.
श्रीलंका में टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड
श्रीलंका में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं. इनमें से भारत ने 3 जीती हैं और मेजबान टीम ने भी 3 ही सीरीज अपने नाम की है. इस बीच 2 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी. श्रीलंका ने आखिरी बार अपने घर पर खेलते हुए 2008 में भारत को हराया था. वहीं, 2017 में खेले गए पिछले दौरे पर भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
परिणाम
सीरीज
भारत जीता
3
श्रीलंका जीता
3
ड्रॉ
2
श्रीलंका ने अपने घर में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज 2008 में जीती थी. इसके बाद 2017 के दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने मेजबान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
श्रीलंका में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
श्रीलंका में पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 12 मुकाबले खेले थे और इसकी 19 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 67.94 की औसत से 1,155 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका में 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे. राहुल द्रविड़ ने उन्होंने इसकी 21 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 662 रन बनाए थे.
बल्लेबाज
मैच
रन
औसत
सचिन तेंदुलकर
12
1,155
67.94
वीरेंद्र सहवाग
6
692
69.20
राहुल द्रविड़
11
662
33.10
श्रीलंका में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
श्रीलंका में पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 6 मुकाबले खेले थे और इसकी 12 पारियों में 21.57 की औसत से 38 विकेट लेने में सफल रहे थे. आर अश्विन ने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे. अनिल कुंबले ने यहां 9 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 13 पारियों में 44.63 की औसत से 30 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हरभजन सिंह ने 16 पारियों में और इशांत शर्मा ने 17 पारियों में 26-26 विकेट लिए थे.
गेंदबाज
मैच
विकेट
औसत
रविचंद्रन अश्विन
6
38
21.57
अनिल कुंबले
9
30
44.63
हरभजन सिंह
8
26
-
इशांत शर्मा
9
26
-
शुभमन गिल के सामने होगी बड़ी चुनौती
भारत का श्रीलंका में हालिया रिकॉर्ड शानदार जरूर है, लेकिन इस बार दांव कहीं बड़ा है. WTC 2025-27 की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने पिछले रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए श्रीलंका में लगातार छठी टेस्ट जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.