IND vs SL 3rd T20 Match 2019: भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा 202 रनों का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा है.

के एल राहुल (Photo Credits: Getty Images)

India vs Sri Lanka 3rd T20I Match 2019: भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने लोकेश राहुल (54) और शिखर धवन (52) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी के बाद अंतिम समय में मनीष पांडेय (नाबाद 31) और शार्दूल ठाकुर (नाबाद 22) की तूफानी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 201 रन बनाए. भारत का पहला विकेट धवन के रूप में 97 रनों पर गिरा. धवन ने 36 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद कप्तान ने पहली बार इस सीरीज में अंतिम एकादश में शामिल किए गए संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए भेजा. सैमसन ने आते ही छक्के के साथ उद्घाटन किया लेकिन दो गेंदों का सामना करने के बाद वह छह रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद राहुल का विकेट गिरा. राहुल ने 36 गेदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया. राहुल का विकेट 118 के कुल योग पर गिरा.

यह भी पढ़ें- IND vs SL 3rd T20 Match 2019: पुणे में विराट कोहली ने रचा इतिहास, सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बनें पहले कप्तान

इसके बाद आए श्रेयश अय्यर भी अधिक देर विकेट पर नहीं टिक सके और दो गेंदों का सामना कर एक चौका लगाने के बाद 122 के कुल योग पर आउट हुए. धवन, राहुल और अय्यर के विकेट लक्षन संदाकन ने लिए जबकि सैमसन को वानिंदू हासारांगा ने आउट किया. कप्तान विराट कोहली (26) ने मनीष पांडेय के साथ मिलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया लेकिन 164 के कुल योग पर कोहली रन आउट हो गए. कोहली ने 17 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया. उनका विकेट 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा और अगली ही गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (0) भी चलते बने.

इसके बाद पांडेय और शार्दूल ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. इन दोनों ने 14 गेंदों पर 37 रन जोड़े. पांडेय 18 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाकर नाबाद लौटे जबकि शार्दूल ने आठ गेंदों की तूफानी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए. श्रीलंका की ओर से संदाकन और वानिंदू के अलावा लाहिरू कुमारा को एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट