क्रिकेट

India vs Sri Lanka 1st Test Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच कल से खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले नौ मुकाबलों में 82.77 की औसत से 1,076 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल के बल्ले से पिछले 10 मैच में 52.71 की औसत से 896 रन निकले हैं. प्रभात जयसूर्या ने पिछले नौ मुकाबलों में 46 विकेट चटकाए हैं. रवींद्र जडेजा के नाम पिछले नौ मैच में 25 विकेट है.

India vs Sri Lanka 1st Test Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच कल से खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Test Series Stats And Preview Details: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे, जबकि श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Key Player Battles: गॉल में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कांटे की टक्कर, जानें किसका पलड़ा भारी

श्रीलंका क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच शनिवार (15 अगस्त) से 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा की अगुवाई में मेजबान टीम भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs SL Test Head To Head Record)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 46 टेस्ट हुए हैं. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान टीम इंडिया को 22 मैच में जीत मिली है. श्रीलंका केवल सात मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया ने श्रीलंका में 24 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है और 7 में शिकस्त झेली है. इस बीच 8 टेस्ट ड्रॉ रहे थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 5 टेस्ट में हराया है.

टीम इंडिया इस सीरीज में चोट की समस्या से जूझ रही है. साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ऐसे में अगर सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलता है तो वे बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित करना चाहेंगे. श्रीलंका भी चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहा है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पूरी सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में कामिंदु मेंडिस और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम की जिम्मेदारी संभालते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

गॉल की पिच रिपोर्ट (IND vs SL 1st Test Match Pitch Report)

गॉल की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा स्पिनरों का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है. गॉल में पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान है, जबकि चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है. ऐसे में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है. गर्मी और उमस के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलेगी, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं.

गॉल का मौसम (IND vs SL 1st Test Match Weather Update)

एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के सभी 5 दिन बारिश होने की संभावना है. शनिवार को मैच के पहले दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है. पहले दिन बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (IND vs SL 1st Test Match Key Players To Watch Out)

श्रीलंका के लिए दिनेश चांदीमल ने पिछले 10 मैच में 48.56 की औसत से 874 रन बनाए हैं. कामिंदु मेंडिस के बल्ले से पिछले 10 मैच में 758 रन निकले हैं. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले नौ मुकाबलों में 82.77 की औसत से 1,076 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल के बल्ले से पिछले 10 मैच में 52.71 की औसत से 896 रन निकले हैं. प्रभात जयसूर्या ने पिछले नौ मुकाबलों में 46 विकेट चटकाए हैं. रवींद्र जडेजा के नाम पिछले नौ मैच में 25 विकेट है.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch IND vs SL 1st Test Match Live Streaming)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच यह मैच 15 अगस्त से गॉल स्टेडियम में शुरू होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से देखा जा सकता है. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SL 1st Test Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पासिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर) रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या और असिथा फर्नांडो.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मुकाबलों का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2026 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).