India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला रविवार यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: How To Book India vs South Africa Match Ticket: टीम इंडिया बनाम अफ्रीका मुकाबले का कब और कहां मिलेगा टिकट? जानें कीमत और बुकिंग का पूरा प्रोसेस

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चारों मैच जीते हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला खेलेगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मैच रोचक होने की उम्मीद है.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें कुल सात मैचों में आपस में भिड़ी हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने पांच मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, महज दो मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 7 रन से जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया ने वो खिताबी जीत हासिल की थी.

दक्षिण अफ्रीका के इन खिलाड़ियों का अच्छा रहा है प्रदर्शन

टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाए हैं. डेविड मिलर ने 28 मैचों में 33.11 की औसत और 146.23 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं. डेविड मिलर के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 15 मैचों में 42.25 की औसत और 149.55 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 16.50 की औसत से 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. वहीं, केशव महाराज ने 29.33 की औसत से 15 विकेट लिए हैं.

टीम इंडिया से इन खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 26.81 की औसत और 130.00 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं. इस बीच रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 पारियों में 31.23 की औसत से 406 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18.86 की औसत से 23 विकेट और वरुण चक्रवर्ती ने 11.36 की औसत से 22 विकेट लिए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Semi Final Scenario: जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार भारत; वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा 'करो या मरो' का मुकाबला

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\