IND vs SA 2019: टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद नवदीप सैनी ने दिया बड़ा बयान

चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने आगामी सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जहां पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया, वहीं कई मैचों से लगातार फ्लॉप साबित हो रहे के एल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया.

नवदीप सैनी (Photo Credits: Twitter)

India vs South Africa Test Series 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए गुरूवार शाम को टीम इंडिया की घोषणा की गई. चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) की अगुवाई वाली टीम ने आगामी सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को जहां पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया, वहीं कई मैचों से लगातार फ्लॉप साबित हो रहे के एल राहुल (K. L. Rahul) को बाहर का रास्ता दिखाया.

इसी बीच टीम चयन से पूर्व यह उम्मीद जताई जा रही थी कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि नवदीप इस बात से बिल्कुल भी निराश नहीं हैं.

नवदीप सैनी ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि भारतीय टीम एक मजूबत गेंदबाजी वाली टीम है. इस टीम का हिस्सा बनने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ेगी, इसके बाद ही मैं इस टीम का हिस्सा बन सकता हूं. यह भी पढ़ें- एमएस धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, हार्दिक की हुई वापसी

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्टूबर से तीन मैचों कि टेस्ट श्रृंखला का शुरुआत हो रहा है. इस सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 10 और 19 अक्टूबर से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स