India vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 51 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: AFG U19 vs BAN U19, 3rd Match Asia Cup 2025 Live Streaming In India: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 19.1 ओवर में महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 33 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं. छह मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 3rd T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\