India vs South Africa ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa Women vs Ireland Women, 1st T20I Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ़्रीका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ें हैं.

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है.

दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है, क्योंकि पहले खेले गए 2 वनडे मैचों में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका ने 1-1 मैचों में जीत दर्ज किया, तो चलिए जानते हैं कि विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा है.

विशाखापत्तनम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में पहला वनडे मैच साल 2005 में खेला गया था. तब से यहां अब तक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां टीम इंडिया को सात मैचों में जीत मिली है. जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच टाई रहा है. यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, लेकिन टीम इंडिया की टेंशन इस बात से बढ़ सकती है कि यहां पिछली बार 10 विकेट से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को मिली थी हार

विशाखापत्तनम में आखिरी वनडे मैच 19 मार्च 2023 को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इस मैच में पूरी टीम इंडिया महज 117 रनों पर सिमट गई थी. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे. जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल 29 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा था. जवाब में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.

रोमांचक होगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक वनडे

अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस मैदान पर टीम इंडिया को शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इस सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के दिए 359 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है. दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार विशाखापत्तनम में वनडे मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह निर्णायक बेहद की रोमांचक होने वाला है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\