खिलाड़ियों को एक ही फॉर्मेट में खेलने के दौरान जल्द फॉर्म में लौटना जरुरी: पुजारा

भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को कहा कि एक ही प्रारूप में खेलते रहने के चलते उन्हें जल्द से जल्द इस फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है. पुजारा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में 148 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credit: Getty Images)

विशाखापट्टनम: भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने शनिवार को कहा कि एक ही प्रारूप में खेलते रहने के चलते उन्हें जल्द से जल्द इस फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है. पुजारा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में 148 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली.

पुजारा ने दिन के खेल समाप्ति के बाद कहा, "एक ही प्रारुप में खेलते रहने से इसका आप पर प्रभाव पड़ता है. लेकिन ये मुझे अपनी फिटनेस और फील्डिंग पर काम करने की इजाजत देता है. जब आप ही एक फॉर्मेट में लगातार खेलते रहते हैं तो फिर इसमें आपको जल्द से फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है."

पुजारा ने रोहित शर्मा (127)के साथ पहले विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की. उन्होंने कहा, "हां, ये थोड़ी मुश्किल पिच थी और मुझे स्ट्राइक रोटेट करने में मुकिश्लें हो रही थी. मुझे पता था एक बार अगर मैं जम गया तो फिर यह आसान हो सकता है. चायकाल तक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहता था. चीजें मेरे पक्ष में रही और रोहित ने भी मेरी अच्छी मदद की."

भारतीय बल्लेबाज ने पांचवें और अंतिम दिन के विकेट को लेकर कहा, "पांचवें दिन गेंद ज्यादा स्पिन होगी, इसलिए बल्लेबाजी करना आसाना नहीं होगा. मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं और मैंने तेजी से रिकवर करना शुरू कर दिया है."

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\