India vs South Africa 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 3rd Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए 213 रन, कप्तान बेन स्टोक्स का संघर्ष जारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

इस बीच आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी थीं.

बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब रहा है. शुभमन गिल ने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए. इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 35 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. सात मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 33.11 की औसत और 169.31 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले नौ टी20 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 266 रन निकले हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने से पिछले 9 मैच में 153.09 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. कप्तान एडेन मार्करम ने पिछले 6 मैच में 174 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 8 मैच में 14 और अर्शदीप सिंह ने 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं.

कब और कहा खेला जाएगा पांचवां टी20 मुकाबला?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरू होगा मैच?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे टॉस होगा.

टीवी पर कैसे देख सकते हैं टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले पांचवें टी20 मुकाबले का लुफ्त फैंस स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकते हैं.

मोबाईल पर कैसे देखें पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला?

मोबाईल पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 मैच का मजा लेने के लिए आप जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड कर सकते हैं. यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 5th T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.