India vs South Africa 5th T20I Match: आखिरी टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अहमदाबाद में खेलते नजर नहीं आएंगे शुभमन गिल

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 33.11 की औसत और 169.31 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले नौ टी20 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 266 रन निकले हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने से पिछले 9 मैच में 153.09 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं.

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फीफा ने 2026 विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि में की 50% की बढ़ोतरी, विजेता टीम को मिलेंगे 50 मिलियन डॉलर

इस बीच आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी थीं.

बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब रहा है. शुभमन गिल ने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए. इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 35 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. सात मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 33.11 की औसत और 169.31 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले नौ टी20 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 266 रन निकले हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने से पिछले 9 मैच में 153.09 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. कप्तान एडेन मार्करम ने पिछले 6 मैच में 174 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 8 मैच में 14 और अर्शदीप सिंह ने 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Petrol Price Today, March 20, 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लेटेस्ट रेट्स

\