India vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? सबसे खूबसूरत स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 19.1 ओवर में महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Date And Time: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 51 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: ICC WTC Points Table 2025-27: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, डब्लूटीसी पॉइंट्स टेबल में इस नंबर पर खिसका भारत; जानें अन्य टीमों का हाल

दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 19.1 ओवर में महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.

कब और कहा खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरू होगा मैच?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे टॉस होगा.

टीवी पर कैसे देख सकते हैं टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लुफ्त फैंस स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकते हैं.

मोबाईल पर कैसे देखें तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला?

मोबाईल पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का मजा लेने के लिए आप जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड कर सकते हैं. यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 3rd T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\