India vs South Africa 3rd ODI Match Visakhapatnam Pitch Report: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

विशाखापत्तनम में पहला वनडे मैच साल 2005 में खेला गया था. तब से यहां अब तक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां टीम इंडिया को सात मैचों में जीत मिली है. जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच टाई रहा है. यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, लेकिन टीम इंडिया की टेंशन इस बात से बढ़ सकती है कि यहां पिछली बार 10 विकेट से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Visakhapatnam Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa 3rd ODI Full Details: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानें प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ें हैं.

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है.

विशाखापत्तनम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में पहला वनडे मैच साल 2005 में खेला गया था. तब से यहां अब तक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां टीम इंडिया को सात मैचों में जीत मिली है. जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच टाई रहा है. यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, लेकिन टीम इंडिया की टेंशन इस बात से बढ़ सकती है कि यहां पिछली बार 10 विकेट से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

वाईजैक की पिच रिपोर्ट (Visakhapatnam Pitch Report)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापट्टनम के मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखा गया है. यहां का पिच पूरी तरह से फ्लैट होने की वजह से गेंदबाजों को उतनी ज्यादा मदद नहीं मिलती है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बड़े स्कोर बनने की संभावना होती है. शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली टीम के लिए ओस एक चुनौती हो सकती है. इस पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखें गए हैं. ऐसे में एक बार फिर से यहां इस मैच में बड़े स्कोर की टक्कर देखने को मिल सकती है.

विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को मिली थी हार

विशाखापत्तनम में आखिरी वनडे मैच 19 मार्च 2023 को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इस मैच में पूरी टीम इंडिया महज 117 रनों पर सिमट गई थी. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे. जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल 29 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा था. जवाब में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.

रोमांचक होगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक वनडे

अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस मैदान पर टीम इंडिया को शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इस सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के दिए 359 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है. दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार विशाखापत्तनम में वनडे मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह निर्णायक बेहद की रोमांचक होने वाला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 3rd ODI Probable Playing XI)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ओटनाइल बार्टमैन , डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनाइल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड