India vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs SA 3rd ODI Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 3rd ODI Match Playing XI)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 17 रन से जीत मिली थी. जबकि, दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता था. ऐसे में दोनों टीमें आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. विशाखापत्तनम के मैदान पर एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ें हैं.

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है. भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 15 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\