India vs South Africa, 1st Test Match Weather Update: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा कोलकाता के मौसम का हाल, जानें वेदर रिपोर्ट

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट खेले गए हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, Test Series 2025 Weather Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल यानी 14 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 1st Test Match Toss Winner Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ तेम्बा बावुमा पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे थे. ईडन गार्डन टेस्ट में मेहमान टीम मार्करम से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.

दूसरी तरफ, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 196 रन बनाए थे. केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं. भारत में जसप्रीत बुमराह 17.59 की औसत के साथ 54 विकेट ले चुके हैं. कागिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 टेस्ट में 22.60 की औसत से 55 विकेट हासिल की.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट खेले गए हैं. 11 मैच में टीम इंडिया को जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा (ड्रॉ- 3) है.

कोलकाता टेस्ट के पहले दिन की वेदर रिपोर्ट (Kolkata Weather Update)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. कल कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूआवेदर के अनुसार शुक्रवार को बारिश के आसार नहीं है. दिन में तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के आसार है. यानी प्रत्येक सेशन अपने समय पर शुरू और खत्म हो सकेगा. भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का टॉस सुबह 9 बजे होगा. पांचों दिन मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 1st Test Probable Playing XI)

टीम इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, टोनी डी जोरजी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, केशव महाराज, और कगिसो रबाडा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\