India vs South Africa 1st Test Match 2019: 5 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत पक्की करने वाले मोहम्मद शमी ने अश्विन और जडेजा को लेकर कही ये बड़ी बात
शमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस बात के लिए तारीफ की कि कोहली ने गेंदबाजों अपने हिसाब से स्पेल चुनने की आजादी दी. शमी ने कहा, "कोहली सबकी सुनते हैं. वह रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की आजादी देते हैं
पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां हुए पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि अगर आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं तो आपकी टीम के पेसर आराम कर सकते हैं. शमी ने मैच के पांचवें दिन रविवार को हालात का फायदा उठाया और पांच विकेट लिए. जडेजा को चार विकेट मिले। भारत ने यह मैच 203 रनों से जीता. अश्विन भले ही दूसरी पारी में एक विकेट सके लेकिन पहली पारी में उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए थे. मैच के बाद शमी ने कहा, "अगर आपके पास अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाज हैं तो आपके तेज गेंदबाज आराम कर सकते हैं. उन्हें हालात की चिंता नहीं रहेगी क्योंकि वह जानते होंगे कि ये दो चैम्पियन गेंदबाज मैदान पर हैं."
शमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस बात के लिए तारीफ की कि कोहली ने गेंदबाजों अपने हिसाब से स्पेल चुनने की आजादी दी. शमी ने कहा, "कोहली सबकी सुनते हैं. वह रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की आजादी देते हैं. गेंदबाज अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं कि उन्हें कब पांच से सात ओवर का स्पेल करना है और कब रुकना है. यह एक शानदार कप्तान की निशानी है. कोहली और खिलाड़ियों के बीच का तालमेल शानदार है. वह हम पर भरोसा करते हैं और हम उन पर."
यह भी पढ़े: हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा- भारत में 350 रनों से अधिक का लक्ष्य कभी आसान नहीं होता
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा. अभी भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

