India vs SA, Dharamshala ODI: पहला वनडे चढ़ा बारिश की भेंट, रविवार को लखनऊ में होगा दूसरा मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया. यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के दर्शनीय स्टेडियम में पिछले छह महीने के अंदर दूसरा मैच है जिसे खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा.

धर्मशाला में खराब मौसम

धर्मशाला: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया.

यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) के दर्शनीय स्टेडियम में पिछले छह महीने के अंदर दूसरा मैच है जिसे खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा. संयोग से पिछले साल सितंबर का मैच भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ही खेला जाना था. तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच पर शुरू से ही संकट के बादल मंडरा रहे थे क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को शुक्रवार को इस क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की थी.

प्रशंसकों और आयोजकों ने इंद्रदेव को मनाने के लिये यहां इंद्रुनाग मंदिर में पूजा अर्चना भी की. बुधवार को दोनों टीमों के अभ्यास सत्र के बाद भारी बारिश शुरू हो गयी थी और आयोजकों को पूरा मैदान ढकना पड़ा था. यही पर्याप्त नहीं था और मैच से पहले पूरी रात में बारिश होती रही. दिन में अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाये रहे और मैच शुरू होने के समय से ठीक पहले बारिश शुरू हो गयी. इसके बाद रुक रुककर बारिश होती रही जिसके कारण टास समय पर नहीं हो पाया. यह भी पढ़ें: India vs SA 2nd T20I: T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय कप्तान विराट कोहली

बारिश भारी नहीं थी लेकिन पानी जमा होने के लिये पर्याप्त थी. इसके लिये आयोजकों ने तीन सुपर सोपर्स का उपयोग भी किया. इसके बाद मैदानकर्मी मैदान को खेलने योग्य बनाने में नाकाम रहे और अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया. बीस ओवरों के मैच के लिये अंतिम समय सीमा 6 बजकर 30 मिनट थी लेकिन मैदानी अंपायरों ने अंतिम निरीक्षण करने के बाद इससे पहले ही मैच समाप्त घोषित कर दिया. कोरोना वायरस (COVID-19) और खराब मौसम का असर टिकटों की बिक्री पर भी पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Politics: ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाकर बने सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’, तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तंज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड