India vs Pakistan Stats At Dubai In T20I: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान छह विकेट से धूल चटाई थीं. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Final Match: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला कल यानी 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि टूर्नामेंट का फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup Final) के बीच होगा. पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK, T20 Asia Cup Final 2025 Channel Numbers: फाइनल मुकाबले में कल होगा टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, मैच से पहले जानें कौनसे DTH चैनल नंबरों पर LIVE देखें, मोबाइल पर ऐसे उठाए स्ट्रीमिंग का लुफ्त

अब तक टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब 8 बार जीत चुकी है. वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर नहीं हुई. एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दो बार धूल चटाई हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अब तीसरी बार एक दूसरे से टकराएंगी. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में खेला गया.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान छह विकेट से धूल चटाई थीं. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

दुबई के स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 में दुबई के मैदान पर अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं. इन पांच मुकाबलों में से चार मैच एशिया कप में ही खेले गए. टीम इंडिया इस मैच में फेवरेट है.

टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा बरकरार

टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक आठ बार खिताब अपने नाम किया है. साल 1984 में हुए पहले सीजन से लेकर साल 2023 में खेले आखिरी टूर्नामेंट तक टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 फॉरमेट में भी टीम इंडिया ने दो बार एशिया कप खेला है और एक बार विजेता भी बना है. यानी कुल 66 मुकाबलों में से टीम इंडिया को 44 में जीत मिली हैं जबकि केवल 19 मुकाबलों में 'मेन इन ब्लू' को हार झेलनी पड़ी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma Abhishek Sharma Breaks Yuvraj Singh's Record Of Fastest 50 Abhishek Sharma fastest fifty against pakistan Abhishek Sharma insults Pakistan pacer Haris Rauf Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 Designer Dubai International Cricket Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Ind vs Pak India and Pakistan to clash in Asia Cup final on Sunday India defeats Pakistan in Asia Cup 2025 Super Four match india vs pakistan Asia Cup final India vs Pakistan Final india vs pakistan live India vs Pakistan Stats At Dubai In T20I India vs Pakistan T20I Stats At Dubai India vs Pakistan tickets India's Abhishek Sharma sets new Asia Cup record Indian National Cricket Team Vs pakistan national cricket team Laila Faisal rumored to be dating Abhishek Sharma Salman Agha Shoaib Akhtar accidentally calls Abhishek Bachchan out in Asia Cup final Suryakumar Yadav Yuvraj Singh अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम पाक पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट पाकिस्तान पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम पाकिस्तान भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम युवराज सिंह सलमान आघा सूर्यकुमार यादव

\